Edited By Harman, Updated: 01 Jul, 2026 04:48 PM

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया। नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संबोधन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।
हरियाणा डेस्क : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया। नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संबोधन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। आज 337 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ हो रहा है। इनमें 114 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्म योगी को हृदय से बधाई। हमने पिछले साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के काम किए हैं। आज की परियोजनाओं सहित क्षेत्र के विकास कार्यों पर 858 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं। आज ही लगभग 32 करोड रुपए की लागत से बने 50 बेड के ब्लॉक का किया उद्घाटन जिसे मिलकर यहां का नागरिक अस्पताल अब 100 बेड का बन गया।
इस वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ में नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के लिए बजट का प्रावधान किया। प्रदेश में 10 नए आईएमटी में अंबाला और नारायणगढ़ भी शामिल है। उनके लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ में कुल 74 घोषणाएं की गई जिनमें से 61 घोषणाएं पूरी तथा 5 पर काम जारी है।
गत 11 फरवरी को 17 जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर का शुभारंभ किया गया। हमारी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जन कल्याण के काम गति से कर रही है। राजकीय कॉलेज में स्केटिंग ग्राउंड बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। नारायणगढ़ में अनाज मंडी के सामने स्थित मैदान को सनातन मैदान बनाया जाएगा।