डॉक्टर भावना मर्डर केस: पुलिस ने उदेश को किया कोर्ट में पेश, 3 दिन के रिमांड पर भेजा

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2025 05:12 PM

police presented udesh in the court and sent him on 3 day remand ha

राजस्थान की लेडी डॉक्टर भावना यादव  के मर्डर मामले में पुलिस आरोपी उदेश यादव को गुरुवार देर शाम हिसार से गिरफ्तार कर लिया था। आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने उदेश को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर आरोपी उदेश को भेज दिया है।

हिसार (विनोद सैनी):  राजस्थान की लेडी डॉक्टर भावना यादव  के मर्डर मामले में पुलिस आरोपी उदेश यादव को गुरुवार देर शाम हिसार से गिरफ्तार कर लिया था। आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने उदेश को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर आरोपी उदेश को भेज दिया है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी उदेश के मोबाइल का पता लगाएगी। पुलिस से मिली जानकारी से पता चला है कि आरोपी भावना को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद राजस्थान के बीकानेर में अपनी बहन के यहां चला गया था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही निकलकर सामने आ रहा है कि उदेश ने ही डॉ. भावना पर तेल छिड़कर आग लगाई थी। 

पुलिस के अनुसार डॉ. भावना उस पर शादी और पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी इस कारण उदेश ने वारदात को अंजाम दिया। मगर उदेश के घरवालों का कहना है कि भावना ने खुद को ही आग लगाई है। उदेश को वह बेकसूर बता रहे हैं। मगर बड़ा सवाल अब भी बना है कि अगर आग आरोपी ने लगाई तो वह उसे अस्पताल क्यों लेकर गया था। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!