साइबर क्राइम व ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, लोगों को कर रहे जागरूक
Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jun, 2022 01:51 PM

पुलिस ने बहादुरगढ़ में साइबर क्राइम व ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पुलिस कर्मचारी बाजारों में जाकर लोगों को जागरूक...
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : पुलिस ने बहादुरगढ़ में साइबर क्राइम व ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पुलिस कर्मचारी बाजारों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दुकानदारों व ग्राहकों को मोबाइल फोन में दिखने वाले संदिग्ध एप पर क्लिक नहीं करने की सलाह दे रहे हैं और ऑनलाइन फ्रॉड होने की सूरत में 1930 नंबर पर फोन करने की सलाह दी जा रही है।
सब इंस्पेक्टर करण सिंह ने साइबर जागरूकता अभियान की मुहिम संभाल रखी है। लोगों से लोन और अर्निंग एप से सावधान रहने की सलाह भी दी जा रही है। पुलिस कर्मचारी स्कूलों में जाकर टीचिंग स्टाफ को भी जागरूक कर रहे हैं। करण सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए लोग 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं और फ्रॉड से निकाली जाने वाली रकम को भी रुकवाया जा सकता है। महज जागरूकता ही ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचने का एकमात्र साधन है। इसलिए खुद भी जागरूक बने और आसपास के अन्य लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताते रहें। ताकि लोग ऑनलाइन ठगी से बच सकें और उनकी खून पसीने की कमाई कोई दूसरा ना लूट सके।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

आप भी करते हो गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग तो हो जाओ सावधान, पुलिस कर रही ये कार्रवाई

गायक Badshah के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय

IDFC बैंक फ्रॉड में दो और आरोपी गिरफ्तार, दोनों हरियाणा में सरकारी विभागों के अधिकारी, घोटाले में...

‘दिव्या’ बनकर किया फ्रॉड : अच्छे मुनाफे का लालच देकर खाते से उड़ाए लाखों, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Panipat : फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, लाखों की ठगी करने वाले बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 40 करोड़ की 3571 शिकायतों का हुआ खुलासा

पुलिस पर चलाई गोली तो मिला करारा जवाब! फरीदाबाद का कुख्यात लुटेरा ढेर होते-होते बचा, अब सलाखों के...

हरियाणा: अब बैंक से आएंगे 2 OTP, रुक जाएगी बुजुर्गों से साइबर ठगी...सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

सुलग उठा हरियाणा: लोगों ने गुस्से में करनाल स्टेट हाईवे जाम, भारी पुलिस बल तैनात... जानें कारण

LPG Cylinder Shortage: टोहाना में सिलेंडर लेने को लेकर सुबह से लाइन में लगे लोग, पुलिस की मौजूदगी...