लापता बच्ची को मात्र 3 घंटे में ढूंढ पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Nov, 2020 08:32 AM

police handed over family to find missing girl in just 3 hours

थाना डबुआ प्रभारी के नेतृत्व और सूझ-बूझ से 6 वर्षीय लापता लड़की को शिकायत मिलने के मात्र 3 घंटे के अंदर ही सीसीटीवी की फुटेज की सहायता से डबुआ थाना पुलिस ने सकुशल ढूंढकर बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया...

फरीदाबाद (ब्यूरो) : थाना डबुआ प्रभारी के नेतृत्व और सूझ-बूझ से 6 वर्षीय लापता लड़की को शिकायत मिलने के मात्र 3 घंटे के अंदर ही सीसीटीवी की फुटेज की सहायता से डबुआ थाना पुलिस ने सकुशल ढूंढकर बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ने रात को लगभग 9 बजे थाना डबुआ शिकायत में शिकायत दी थी कि उनकी 6 वर्षीय लड़की नेहा घर से गायब हो गई है।

दरअसल लड़की के माता-पिता डबुआ में किराए पर रहते हैं और फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करते हैं। शाम को जब लड़की के माता-पिता कार्य से वापिस घर आए तो उन्होंने अपनी लड़की को घर पर न पाकर आस-पास के क्षेत्र में उसकी तलाश की परन्तु इसमें उनको कोई सफलता नहीं मिली। इसके पश्चात उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दी। उनकी शिकायत पर थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और लड़की की तलाश शुरू कर दी गई।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वयं जाकर लड़की के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाली जिसमें लड़की पाली रोड़ की तरफ जाती दिखाई दी। इसके पश्चात थाना प्रभारी ने अपने थाना के पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीम बनाई और उन्हें पाली रोड़ की तरफ अलग-अलग क्षेत्र में लड़की की तलाश करने के लिए भेज दिए।

पुलिस टीम ने लड़की की तलाश करने के लिए क्षेत्र के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। काफी देर तक पूछताछ करने पर पता चला कि दिन के समय एक छोटी बच्ची वहां सड़क पर रो रही थी और एक बुजुर्ग महिला उसे अपने साथ ले गई थी। फिर लोगों द्वारा उस बुजुर्ग महिला के घर का पता पूछकर पुलिस टीम उस बुजुर्ग महिला के घर गई जहां पर उस छोटी लड़की को सकुशल पाया गया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह बच्ची को पुलिस थाने ले जाने में असमर्थ थी इसलिए इसे रोता देखकर इसे अपने साथ ले आई। इसके पश्चात लड़की को सकुशल उस घर से बरामद करके लड़की के माता-पिता के हवाले कर दिया गया। अपनी बेटी को वापिस पाकर उनके परिवारजन बहुत खुश हुए और इसके लिए उन्होंने पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह, थाना डबुआ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप और बीटकर्मियों के साथ-साथ पूरी फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया।

 

 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!