आफत में मसीहा बनी पुलिस, बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Jul, 2023 09:26 PM

police became messiah in trouble rescued people trapped

जिला पुलिस नियमित ड्यूटी से हटकर भी कई बेहतर कार्य कर रही है। साथ ही पुलिस के स्लोगन सेवा, सुरक्षा और सहयोग को सार्थक कर रही है।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): जिला पुलिस नियमित ड्यूटी से हटकर भी कई बेहतर कार्य कर रही है। साथ ही पुलिस के स्लोगन सेवा, सुरक्षा और सहयोग को सार्थक कर रही है। ऐसा ही उदाहरण रविवार को थाना इस्माईलाबाद में देखने को मिला है। जब एरिया के कई गांवों में बाढ़ का पानी गांवों और डेरों में रह रहे लोगों के लिए आफत बनकर आया है। दरअसल लगातार चल रही बारिश के कारण रविवार को मारकंडा नदी में जल का प्रवाह बढ़ गया और पानी एरिया के गांव नैंसी के करीब 8 से 10 डेरों में घुस गया,जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

 

लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

 

जिसकी सूचना मिलते ही थाना इस्माईलाबाद प्रभारी उप निरीक्षक जगबीर सिंह ने खुद ही बचाव कार्य की कमान संभाली। थाना प्रभारी अपने साथी कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक दिलेर सिंह व हवलदार कुलदीप सिंह के साथ मौका पर पहुंचे गए और पानी में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। जिसमें ग्राम वासियों ने भी उनका सहयोग किया। वहीं पुलिस टीम ने अपनी वर्दी भीगने की परवाह ना करते हुए गांव टबरा व नैंसी के कई डेरों में फंसे के लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा किए गए इस कार्य की एरिया में आम लोगों में काफी चर्चा है। आमजन पुलिस के इस कार्य की खूब प्रशंसा कर रहे हैं ।

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक करेंगे सम्मानित

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार भोरिया ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने का फैसला किया है।

                                     (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!