हरियाणा में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत....देर रात पानीपत सहित 3 जिलों में गिरे ओले

Edited By Manisha rana, Updated: 02 May, 2025 07:50 AM

heavy rain in haryana

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। बारिश ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। बारिश ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है। बताया जा रहा है कि हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, पलवल और फरीदाबाद में बारिश हो रही है। आंधी-तूफान भी चल रहा है। झज्जर में तो पेड़ भी टूटे हैं।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। देर रात करनाल, पानीपत और कैथल में बारिश के साथ ओले गिरे थे।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना है। रविवार को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में फिर बारिश का अनुमान है। वहीं सूबे के अधिकतम तापमान में बीते दिन वीरवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!