पुलिस ने अवैध नशे सहित महिला को किया गिरफ्तार, 950 ग्राम गांजा पत्ती की बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Sep, 2020 12:49 PM

police arrested woman with illegal hemp

पुलिस ने अवैध गांजा पत्ती रखने और बेचने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जा से कुल 950 ग्राम गांजा पत्ती भी पुलिस ने बरामद ...

गुडग़ांव (ब्यूरो) : पुलिस ने अवैध गांजा पत्ती रखने और बेचने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जा से कुल 950 ग्राम गांजा पत्ती भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अपराध शाखा की पुलिस टीम ने अवैध रूप से अपने कब्जा में गांजापत्ती रखने व बेचने वाली महिला आरोपी को उद्योग विहार से गिरफ्तार किया है।

महिला आरोपी की पहचान मीरा देवी उर्फ शीला पत्नी संजीव निवासी मारुति गेट नंबर-2, सतगुरु एन्क्लेव के रूप में हुई। आरोपी महिला के कब्जा से कुल 950 ग्राम गांजा पत्ती पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके कब्जा से बरामद हुई गांजा पत्ती इसने अपने एक अन्य साथी आरोपी से खरीदी थी और इस गांजा पत्ती को यह गांजा का नशा करने वाले लोगों को बेचती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!