"प्रधानमंत्री का पद कोई गोहाना के मातूराम की जलेबी है क्या..." महाविजय संकल्प रैली में बोले पीएम मोदी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 18 May, 2024 08:38 PM

pm modi said in mahavijay sankalp rally

पीएम मोदी शनिवार को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के गोहाना में महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे यह रैली. सोनीपत और रोहतक लोकसभा के लिए आयोजित की गई थी।

गोहाना (सुनील जिंदल): पीएम मोदी शनिवार को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के गोहाना में महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे यह रैली. सोनीपत और रोहतक लोकसभा के लिए आयोजित की गई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और रोहतक और सोनीपत के लोकसभा प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहे मुख्यमंत्री सैनी ने मोदी को हल देकर सम्मानित किया.. पीएम मोदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि देश के खिलाड़ियों ने खेलों में बहुत अच्छा किया है 2036 में भारत में ओलंपिक खेल होते हुए नज़र आएंगे इस योजना पर काम किया जा रहा है.. ओलंपिक खेलों में तिरंगे की धूम होगी और सोनीपत हरियाणा के खिलाड़ी सोना लाते हुए नजर आएंगे। मोदी ने कहा कि उन्होंने सालों तक हरियाणा की रोटी खाई है हरियाणा की महतो हरियाणा की माता बहनों का उन पर कर्ज है मोदी अपनी मेहनत से उसे लौटाएगा। उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लेटे हुए कहा कि मोदी का संकल्प है हरियाणा का विकास करना जो 60 सालों में नहीं हो पाया। मोदी ने 10 साल में कर दिखाया है हरियाणा से 12 हाईवे गुजरते हैं जिनमें से 4 हाईवे सोनीपत से भी गजरते हैं भविष्य में और भी अधिक विकास कार्य हरियाणा में जरूर होने वाले हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम मोदी को हल देकर और भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली ने शाल भेंटकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने दोनों जगह की रैली में इंडी गठबन्धन पर जमकर निशाना साधा। कहा इंडी गठबन्धन में पीएम चेहरे को लेकर पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा है। ऐसा लगता है जैसे प्रधानमंत्री का पद गोहाना के मातूराम की जलेबी हो गई है। सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली के समर्थन में विजय संकल्प रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से भाषण शुरू कर सबसे पहले साेनीपत की जनता को राम-राम बोला। पीएम ने कहा कि मैं सोनीपत की पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। हरियाणा की यह धरती युद्ध में भी गीता का ज्ञाान सुनाती है। जब मुकाबला सत्य और असत्य के बीच में हो तो विजय सत्य की ही होती है।2024 के चुनावी कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है। दूसरी ओर वोट जिहाद है। एक तरफ विकास की बात है और दूसरी तरफ वोट जिहाद की बात है काैन जीतेगा। आपके जवाब ने तय कर दिया है। 4 जून को मातूराम की जलेबी का क्या होगा। सारी खाली हो जाएगी।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है। पूरी तरह बाैखला रही है। इन्हें वो पुराने दिन याद आ रहे हैं जब शाही परिवार रिमोट कंट्रोल से परिवार चलाता था। सभी याोजनाएं एक ही परिवार के नाम पर होती थीं। देश का पैसा भ्रष्ट लोगों की तिजोरी में जाता था। लाखों करोड़ के घोटाले होते थे। 

पीएम मोदी ने कहा कि, नाम बदलने से असलियत नहीं बदलती है। पीएम मोदी ने कहा कि, इंडी गठबंधन वाले वही भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की जमात है। इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए और कीमत देश की सुरक्षा, स्थिरता सम्मान खतरे में डालकर चुकानी पड़ेगी। कहा कि, सीमा पर हमारे हरियाणा के जो छोरे खड़े हैं मोदी ने उनको खुली छूट दे दी। अब गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है। नतीजा अब आपके सामने है। मोदी के इन फैसलों से कांग्रेस और इंडी का कलेजा फट रहा है। उनसे पाकिस्तान की हालत देखी नहीं जा रही है। अब कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बन गए हैं और उनकी तरफ से भारत को धमकी देते हैं। कहते हैं जरा डरो ये पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। ये मुझे आंखें दिखा रहे हैं। वो मोदी को पहचान नहीं पाए हैं।  जनता से पूछा कि क्या भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए क्या। अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली को यहां से सांसद बनाने की अपील करते हुए कहा कि, सोनीपत में मोहन लाल बडौली को दिया आपका एक-एक वोट सीधे मेरे खाते में आएगा। 

सीएम सैनी ने मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को हरियाणा की 10 की 10 सीटें उनकी झाेली में डालने का आश्वासन दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी को हल भेंट कर स्वागत किया। साथ ही सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली पीएम मोदी को शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में ही संभव हुआ है कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। मंच पर पीएम मोदी, ओपी धनखड़, मोहनलाल बड़ाैली, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!