"मैं सत्ता में होता तो नहर बंद कर देता, पहले SYL का पानी मांगता..." दिल्ली जल सकंट मामले को लेकर बोले अभय चौटाला

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 22 Jun, 2024 03:00 PM

abhay chautala spoke on the delhi water crisis issue

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और उन्हें मजबूत होने का बल दिया। वहीं दिल्ली जल सकंट मामले पर अभय चौटाला ने कुछ अहम बातें रखी।

रेवाड़ी (महेंद्र भार्ती): इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और उन्हें मजबूत होने का बल दिया। वहीं दिल्ली जल संकट मामले पर अभय चौटाला ने कुछ अहम बातें रखी।

अभय चौटाला ने कहा कि आगामी चुनावों में हम ऐसा संगठन बनाएंगे जिसमें बहुत सारी पार्टियां शामिल होंगी। इसके लिए हमने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और राष्ट्रीय प्रवक्ता और उनके साथ तीन मेंबर यानी कुल पांच लोगों की ड्यूटी लगाई है कि वो सभी 23 तारीख तक के कार्यक्रम हमारे हो जाएंगे। सारी मीटिंग पूरी करेंगे, जिसके बाद वो नेताओं से बातचीत करेंगे। अभय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो सभी साथियों को अच्छे तरीके से साथ लेंगे और विधानसभा चुनाव में चौकाने वाले नतीजे सामने आएंगे। 

दिल्ली में जल संकट को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि जल संकट तो हरियाणा में है। उन्होंने कहा की आज दिल्ली से ज्यादा रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी को पानी की जरूरत है। पंजाब ने जो हमारा SYL का पानी रोक रखा है। दिल्ली में जल संकट हो रहा है, पंजाब में भी इनकी सरकार पानी नहीं दे रही। दिल्ली को अब पता हुआ कि आखिर पानी की कीमत क्या होती है। अभय ने कहा कि ये तो बीजेपी की सरकार है जो इनको पानी दे रही है, अगर इनेलो की सरकार होती तो मैं नहर बंद कर देता और तब तक एक बूंद पानी नहीं देता जब तक हमारा पानी हमें नहीं मिल जाता। जो पानी आज दिल्ली को हरियाणा से मिलना है, जो उसे उसके हिस्से में मिला है। हमें भी तो SYL का पानी मिला हुआ है, हमें क्यों नहीं दिया जा रहा। वहीं मीडिया के सवाल पर एक बार फिर भड़क उठे अभय सिंह चौटाला, बोले दिल्ली में तुम्हारा कोई रिश्तेदार रहता है क्या।

आगामी चुनावों के लिए बनाएं संगठन

अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस में बहुत बड़ी भगदड़ मचेगी। अगर कांग्रेस की ताकत बड़ी होती तो पार्टी छोड़कर कोई नहीं जाता, बल्कि लोग पार्टी में शामिल होते। अभय ने कहा कि जब किसी पार्टी का ग्राफ गिरता है, तब उस पार्टी को लोग छोड़कर जाते हैं। अभय ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा का एक वीडियो देखा जिसमें वो कुलदीप का हाथ पकड़ कर मना रहे थे और जबरदस्ती उन्हें आगे कर पूछ रहे थे कि सभी को बताओ कि आप हमारे साथ हो, छोड़कर नहीं जाओगे। अभय ने कहा कि इस तरह से ये उन लोगों को रोकने चाहते हैं, जो पार्टी से जाना चाहतें हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के कई नेता पार्टी को छोड़कर चले जाएंगे। 

कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव ना लड़ने के सवाल पर कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी हुड्डा राज्यसभा चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। इससे साफ है कि हुड्डा को ईडी और सीबीआई का डर हैं। जैसे केजरीवाल ने भाजपा के प्रति कड़े तेवर दिखाए तो उन्हे जेल डाल दिया वैसे ही हुड्डा के खिलाफ करते ही जेल जाना पड़ेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!