सिक्ख युवक को खालिस्तानी बोलकर पीटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बोले- शराब के नशे में हुआ विवाद

Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Jun, 2024 07:40 PM

two accused arrested who beat up a sikh youth calling him khalistani

जिले में बीते दिनों एक सिक्ख युवक को खालिस्तानी बोलकर 2 बदमाशों ने मारपीट की थी। जिसमें सिक्ख युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मारपीट के साथ युवक को खालिस्तानी बोलने से सिक्ख समुदाय के लोगों में रोष था...

कैथल(जयपाल): जिले में बीते दिनों एक सिक्ख युवक को खालिस्तानी बोलकर 2 बदमाशों ने मारपीट की थी। जिसमें सिक्ख युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मारपीट के साथ युवक को खालिस्तानी बोलने से सिक्ख समुदाय के लोगों में रोष था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर गठित एसआईटी ने दोनों आरोपियों को जींद जिले से गिरफ्तार कर लिया है। 

इसी मामले को लेकर एसपी उपासना ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। एसपी ने पत्रकारों को बताया कि मामले में शिकायतकर्ता सुखविंद्र की शिकायत पर थाना सिविल लाईन कैथल में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया की उक्त मामले की जांच के लिए डीएसपी गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। मामले में टीम ने त्वारित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

PunjabKesari

इस दौरान एसपी ने बताया कि आरोपियों जींद के गांव पेगा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सिंगवाल निवासी ईशु तथा गांव शेरगढ निवासी सुनील के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ईशु कैथल में फाइनेंस का काम करता है तथा सुनील टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी चलाने का काम करता है। 10 जून की शाम दोनों आरोपियों ने करनाल बाईपास पर शराब पी थी। इसके बाद दोनों अंबाला बाईपास के पास अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। जो रास्ते में फाटक के पास सुखविंद्र के साथ कहासुनी हो गई, जो थोड़ा आगे चलकर उनका झगड़ा हो गया।  झगड़े में ईशु ने सुखविंद्र को ईट मारी।

एसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अभी पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मामले में कोर्ट के आदेशा अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!