तेज रफ्तार कार का कहर: सवारियों से भरी ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई सवारियां घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2024 01:47 PM

a speeding car hit a rickshaw full of passengers

करनाल जिले हासी चौक से विश्वकर्मा चौक रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां सामने से आ रही सवारियों से भरी एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

करनाल : करनाल जिले हासी चौक से विश्वकर्मा चौक रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां सामने से आ रही सवारियों से भरी एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा में सवार सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सभी घायल सवारियों को आसपास की लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार चालक काफी तेज रफ्तार में आ रहा था जिसने सामने से आ रही ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद जहां वैगनार कार और ई रिक्शा दोनों वाहन पलट गए। ई-रिक्शा में सवार सवारियां ई रिक्शा के नीचे दब गई, जिनका इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!