1000 रुपए में जिस्मफरोशी, हरियाणा के इस होटल में चल रहा था अवैध धंधा; पुलिस ने मारी रेड तो इधर-उधर भागने लगे...

Edited By Harman, Updated: 13 Jun, 2026 01:22 PM

illegal business was going on in this hotel in haryana police raided it

करनाल के असंध क्षेत्र के जींद रोड स्थित होटल लग्जरी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

करनाल : करनाल के असंध क्षेत्र के जींद रोड स्थित होटल लग्जरी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाईपास सालवन चौक के पास स्थित होटल लग्जरी में अवैध धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने कार्रवाई के लिए एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा और उसने ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से 1000 रुपये का भुगतान किया। भुगतान होते ही उसने बाहर मौजूद पुलिस टीम को इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश दे कमरों की तलाशी ली। 

जांच के दौरान पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं पुलिस को देख चार युवतियां और तीन युवक भागने लगे। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें प्रति ग्राहक 1000 रुपये के हिसाब से बुलाया जाता था। इस राशि का लगभग आधा हिस्सा होटल संचालक रामबीर और मैनेजर कमीशन के रूप में अपने पास रख लेते थे। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन होटल मालिक रामबीर कर रहा था, जिसने गोहाना क्षेत्र से आकर यह भवन किराए पर लिया हुआ था। डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पीएसआई संदीप की शिकायत पर होटल मालिक रामबीर, दोनों मैनेजरों मंजीत कुमार और राहुल तथा ग्राहकों कृष और विशाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!