Kaithal में ट्यूशन से लौट रही बच्ची का अपहरण: सूचना पर पुलिस ने दबोचा, हुआ ये बड़ा खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Nov, 2024 07:58 AM

a girl returning from tuition was kidnapped in kaithal

सीवन थाना क्षेत्र मेें ट्यूशन से घर लौट रही साढ़े 4 साल की बच्ची का गांव के ही एक युवक द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। हालांकि बच्ची के परिजनों की तरफ से इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

सीवन : सीवन थाना क्षेत्र मेें ट्यूशन से घर लौट रही साढ़े 4 साल की बच्ची का गांव के ही एक युवक द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। हालांकि बच्ची के परिजनों की तरफ से इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने में जुटी है, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही। 

नाना के घर ले जाने का बहाना बनाकर साथ ले गया था युवक 

यह घटना बुधवार शाम 5.30 बजे की बताई जा रही है। जब बच्ची ट्यूशन से अपने घर वापस आ रही थी तो रास्ते में पड़ोस का एक युवक उसे नाना के घर ले जाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। जब बच्ची ट्यूशन से घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। तभी सूचना मिली कि खानपुर गांव के पास एक युवक छोटी बच्ची को अपनी गोद में उठाकर कैथल की तरफ जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही सीवन पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और युवक से बच्ची को अपने कब्जे में लिया। बच्ची को बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्ची को अपने साथ ले जा रहे आरोपी युवक को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर गई।

युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक का नाम साहिल पता चला है। युवक की उम्र 18 वर्ष से अधिक की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला कि पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को कई अजीबोगरीब सवालों के जवाब दिए, जिससे प्रतीत होता है कि आरोपी युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। 

वहीं इस बारे में सीवन थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि फिलहाल इस मामले में अभी तक परिजनों की तरफ से उन्हें कोई शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने महिला पुलिस को भी पीड़ित बच्ची के घर भेजा था। अभी तक बच्ची के साथ किसी तरह का कोई गलत काम होने की कोई बात सामने नहीं आई है। जैसे ही पुलिस को परिजनों की शिकायत प्राप्त होगी, उसी अनुसार युवक के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!