प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदली राजनीति की दिशा- गृह मंत्री विज

Edited By Vivek Rai, Updated: 13 May, 2022 09:32 PM

pm modi has changed the meaning of politics home minister vij

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है।  पहले इस देश में राजनीति नारे देकर और घोषणाओं के माध्यम से की जाती थी। कभी गरीबी हटाने का नारा दिया गया तो  कभी देश बदलने का।

चंडीगढ़/भिवानी(धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है।  पहले इस देश में राजनीति नारे देकर और घोषणाओं के माध्यम से की जाती थी। कभी गरीबी हटाने का नारा दिया गया तो  कभी देश बदलने का। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने काम करने की राजनीति शुरू की है, काम करके दिखाया है और आज सारे विश्व में भारत का नाम हुआ है। 

विज आज भिवानी में अपने प्रशंसक कुलवंत सिंह के घर उनके पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। हिंसात्मक गानों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि नर्सेज, लैब अटेंडेंट, एमपीएचडब्ल्यू और अन्य स्टाफ की भर्ती जल्द होने वाली है और उनकी नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएगी। इसके अलावा  उन्होंने कहा कि कुछ भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है और कुछ उच्च न्यायालय में स्टे इत्यादि की वजह से अटकी हुई है।

आप पार्टी दिखाती कुछ और है और बेचती कुछ और है- विज

आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के संबंध में विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने खुद कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य संस्थान आम आदमी पार्टी के जन्म से पहले बने हुए हैं, दिल्ली में स्कूल आम आदमी पार्टी के जन्म से पहले बने हुए हैं। हम नए अस्पताल और नए कालेज बना रहे हैं। यह हमारा क्या मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने राज्यों में तो टैक्स कम करती नहीं है और दूसरों पर प्रश्न उठाती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि वह दिखाती कुछ और है और बेचती कुछ और है।

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही प्रदेश सरकार- गृहमंत्री

भ्रष्टाचार के संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि एक भी केस ऐसा नहीं है जिसका संज्ञान ना लिया गया हो।  हम खुद भ्रष्टाचारियों को पकड़ रहे हैं, सरकार खुद भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही है। पहले लोग आंदोलन करते थे, शोर मचाते थे। तब भी कुछ नहीं होता था लेकिन हम खुद भ्रष्टाचारियों पर प्रहार कर रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है।

महंगाई के संबंध में उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर निर्भर करते हैं लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने टैक्स को कम कर दिया है। लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों ने टैक्स को कम नहीं किया अगर कांग्रेस लोगों को रिलीफ़ देना चाहती है तो टैक्स को कम करना चाहिए। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!