कार खड़ी करने के विवाद में युवक पर तान दी पिस्तौल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Aug, 2026 07:43 PM

pistol pointed at young man during dispute over car parking

गुड़गांव के सेक्टर-14 थाना एरिया में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर पिस्तोल तानने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुराना दिल्ली रोड पर हुई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के सेक्टर-14 थाना एरिया में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर पिस्तोल तानने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुराना दिल्ली रोड पर हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पीड़ित को धमकी भी दी। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटने लगी जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटनाक्रम की लोगों ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना पुराना दिल्ली रोड पर गऊशाला के पास हुई। पीड़ित राहुल तंवर ने बताया कि उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इस दौरान वहां पर पहले से ही एक अन्य कार के ड्राइवर ने बिना देखे ही अपनी कार पीछे करनी शुरू कर दी और यह राहुल की गाड़ी से टकरा गई। जब राहुल ने गाड़ी से नीचे उतरकर गाड़ी के ड्राइवर से बात करनी शुरू की तो ड्राइवर ने विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए अपने बैग से पिस्तौल तान दी और राहुल को डराने की धमकी दी। इसी दौरान यहां राहगीर एकत्र होने शुरू हो गए। मामला तूल पकड़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इसी दौरान लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। इसकी सूचना राहुल ने  पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं, मामले में सेक्टर-14 थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल होते हुए उनके पास पहुंच गई है। मामले में पीड़ित से संपर्क किया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!