शादी को लेकर निकाली जागों में चली गोली, किशोर घायल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Nov, 2018 11:48 AM

pill kishore injured in wartime marriage

गांव रुड़की में गुरचरण सिंह के पुत्र व पुत्री की शादी की खुशी में रात के समय निकाली जागों में सेना से सेवानिवृत्त फौजी द्वारा लाइसैंसी बंदूक से किया फायर दमन सिंह (15) को जा लगा जिससे वह बुरी तरह ....

बाबैन(सोहन): गांव रुड़की में गुरचरण सिंह के पुत्र व पुत्री की शादी की खुशी में रात के समय निकाली जागों में सेना से सेवानिवृत्त फौजी द्वारा लाइसैंसी बंदूक से किया फायर दमन सिंह (15) को जा लगा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दमन को पहले कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही बाबैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फौजी की बंदूक कब्जे में ले ली। पुलिस ने दमन के पिता सोहन लाल की शिकायत पर अंग्रेज सिंह के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 285/188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार गुरचरण सिंह का भाई सोहन लाल लुधियाना में रहता है और शादी में भाग लेने के लिए सपरिवार रुड़की आया था। रुड़की निवासी अंग्रेज सिंह गत अगस्त में ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ है। अंग्रेज सिंह द्वारा किया फायर दमन की बाईं बाजू व छाती से लगता हुआ निकल गया। मामले की जांच कर रहे बाबैन थाना पुलिस के ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि दमन की जान बच गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!