गली से जा रही महिला को पालतू कुत्ते ने काटा, काम कर घर लौट रही थी वापिस

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2022 03:24 PM

pet dog bitten woman passing by the street

गोहाना के विकास नगर में गली से जा रही महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया। महिला को इलाज के लिए ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको छुट्टी...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के विकास नगर में गली से जा रही महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया। महिला को इलाज के लिए ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गई। गोहाना में इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है। 

यह घटना उस समय हुई जब महिला एक घर में काम कर अपने घर लौट रही थी। कुत्ते के काटने के बाद महिला व गली में रहने वाले लोग डरे हुए है। स्थानीय लोग पालतू कुतों को घरों में बांध कर रखने की मांग कर रहे है।

घायल महिला अनीता ने बताया कि वह रोजाना विकास नगर में रहने वाले वजीर गोयल के घर सफाई का काम करने के लिए आती है और रोज की तरह अपना काम खत्म कर शाम को अपने घर लौट रही थी कि जैसे ही साथ लगती गली में जाने लगी तो वहां पर पालतू कुत्ते ने उसके पीछे से हमला कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!