पटवारी रिश्वत लेता रंगे हाथ पकड़ा, रेड के बाद अन्य पटवारी भी दफ्तर से गायब

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Nov, 2025 05:46 PM

patwari caught red handed taking bribe

पलवल में विजिलेंस टीम ने पलवल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी नवीन डागर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल में विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी नवीन डागर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल शहर में तैनात था और स्यारौली गांव का निवासी है। फिलहाल एसीबी की टीम मौके पर ही आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सल्लागढ़ पलवल निवासी मुकेश ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि पटवारी ने उसके प्लॉट की पुरानी म्यूटेशन चढ़ाने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर आरोपी को 30 हजार रुपये लेते हुए धर दबोचा।

PunjabKesari

छापेमारी के बाद अन्य पटवारी कार्यालयों से गायब बताए जा रहे हैं, जिससे कामकाज के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!