मंत्रियों की पैटी ग्रांट 6 लाख से बढ़कर हुई 25 लाख (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Feb, 2018 08:35 PM

कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पैटी ग्रांट पर भी अहम फैसला लिया गया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पैटी ग्रांट को चालू वित्त वर्ष से छ: लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए प्रतिवर्ष करने को स्वीकृति प्रदान की गई है...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पैटी ग्रांट पर भी अहम फैसला लिया गया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पैटी ग्रांट को चालू वित्त वर्ष से छ: लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए प्रतिवर्ष करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्रियों की पैटी ग्रांट बढऩे से उन्हें गरीब और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करने में सहयोग मिलेगा।

पैटी ग्रांट का इस्तेमाल छोटे-मोटे कार्यों के लिए जरूरतमंद लोगों के हित में किया जाता है। कोई भी मंत्री किसी को भी अधिकतर 20 हजार रुपए तक अनुदान राशि प्रदान कर सकता है। मंत्री यह राशि जरूरतमंद लोगों के बच्चों की पढ़ाई, सिलाई मशीन, कपड़ों और घर की छोटी-मोटी मरम्मत के लिए प्रदान करते हैैं। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था कि राशि कम पड़ती है, जिसे बढ़ाया जाए। इसे अब 6 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। हालाँकि, प्रस्ताव में इसे छ: लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये वार्षिक करने की मांग थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!