Edited By Harman, Updated: 09 May, 2026 06:13 PM

पानीपत से भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ड्रेन नंबर एक पर रोड क्रॉस करते समय युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसा इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रुह कांप गई।
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत से भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ड्रेन नंबर एक पर रोड क्रॉस करते समय युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसा इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रुह कांप गई।
हालांकि मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया ऑरेंज कलर की इको स्पोर्ट टक्कर मारने के बाद फरार हो गई। मामले की सूचना राहगीरों द्वारा 112 पर दी गई पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा ऑरेंज कर की तलाश की जा रही है।