चमत्कार: Panchkula में गाय ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, देखने वालों की लगी भीड़

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jun, 2025 02:06 PM

panchkula cow gave birth to 4 calves at once

हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गाय ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें तीन बछड़ियां और एक बछड़ा है। यह खबर सुनकर गौशाला में अब लोगों का तांता लगा हुआ है। 

गौशाला के संचालक ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसी घटना देखी है, जिसमें एक गाय ने चार बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि जन्म के कुछ समय बाद बछड़ा मर गया लेकिन तीन बछडिया अभी भी जिंदा है।  यह खबर सुनकर गौशाला में अब लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

बता दें कि वैसे तो गाय एक बार में केवल एक बछड़े को जन्म देती है। कभी-कभार जुड़वां बछड़े हो सकते हैं। तीन या चार बच्चों का जन्म बहुत ही असामान्य होता है। एक लाख मामलों में एकआध केस आ सकता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!