पंचकूला में ACB थाने के बाहर युवक ने की आत्महत्या, पहचान अभी अज्ञात

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Jun, 2025 06:28 PM

panchkula acb police station young man committed suicide

रविवार सुबह पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पुलिस स्टेशन के बाहर व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। युवक का शव देखकर मौके पर सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पंचकूला (उमंग) : रविवार सुबह पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पुलिस स्टेशन के बाहर व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। युवक का शव देखकर मौके पर सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आगामी जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मृतक की पहचान का मिलान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!