पाकिस्तान को सैन्य जानकारी देने के आरोप में एक और आरोपी गिरफ्तार, ISI के संपर्क में होने का खुलासा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Oct, 2025 03:22 PM

palwal wasim contact with isi revealed military information shared

देश की गोपनीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग और खुफिया एजेंसी आईएसआई को देने के मामले में अब तक तौफिक के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

पलवल (दिनेश शर्मा) : देश की गोपनीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग और खुफिया एजेंसी आईएसआई को देने के मामले में अब तक तौफिक के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पहले आरोपी तौफीक निवासी आली मेव को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था, जिसने रिमांड के दौरान एक और आरोपी का खुलासा किया था, जिसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों तौफीक और वसीम को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।

वहीं, दूसरे आरोपी वसीम को पुलिस रिमांड पर सौंपा दिया है। 5 दिन में रिमांड के दौरान तौफीक ने पुलिस क्राइम ब्रांच को कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनमें पाकिस्तान पैसे भेजने, पाकिस्तान उच्चायुक्त में तैनात कर्मियों को सिम बेचने व सेना की गुप्त जानकारियां शामिल हैं। इस बारे में भारतीय इंटेलिजेंस ब्यूरो भी क्राइम ब्रांच से लगातार संपर्क में है। पिछले 3 साल से भारतीय सेना की गोपनीय सूचना लीक करने के आरोप में बीती 25 सितंबर को पुलिस ने गांव आलीमेव निवासी तौफीक को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने बताया कि तौफीक अपनी सास और उनके परिजनों के साथ 2022 में पाकिस्तान गया था। वह करीब 15 दिन तक वहां रहा। बता दें की तौफीक की सास के परिजन बंटवारे के दौरान पाकिस्तान चले गए थे। तौफीक के पिता नासिर हरियाणा टूरिजम विभाग से रिटायर हैं। तौफीक लोगों का पासपोर्ट भी बनवाता था। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वे इंटरनेट कॉल के जरिए आईएसआई और पाकिस्तान उच्चायोग के संपर्क में थे।

इस मामले को लेकर एसपी वरुण सिंगला ने पलवल क्राइम ब्रांच और एवीटी हथीन को यह जिम्मेवारी सौंपी है। एसपी में कहा कि पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान जाने के लिए वीजा भी लगवाते थे, कईयों को वहां भेज चुके हैं। मामले में कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस संबंध में सीआईए टीम गहनता से जांच में जुटी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!