Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jul, 2025 06:10 PM

रियाणा में दलित समाज की आवाज बन चुका हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान अभियान अब प्रदेश की सामाजिक ओर राजनीतिक बदलाव का सबसे बड़ा हस्ताक्षर बन चुका है।
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा में दलित समाज की आवाज बन चुका हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान अभियान अब प्रदेश की सामाजिक ओर राजनीतिक बदलाव का सबसे बड़ा हस्ताक्षर बन चुका है। संविधान सम्मान समारोह के रचनाकार सुदेश कटारिया के मजबूत इरादों ने ना केवल दलितों को नई राह दिखाई साथ ही युवा संविधान सम्मान के संकल्प के साथ बेहतर भविष्य के पथ पर बढ़ रहे हैं।
एक साल पहले कुरुक्षेत्र से हुआ था आगाज
एक वर्ष पहले गीता की उपदेशात्मक स्थली कुरुक्षेत्र से संविधान सम्मान का शंखनाद हुआ। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय कानूनी मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सानिध्य में हुए शानदार प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का नतीजा रहा की प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। सम्मेलन में बाकायदा, दलितों ने लोटा नमक लेकर संविधान सम्मान का संकल्प लिया था। तब से संविधान सम्मान समारोह का सिलसिला निरंतर जारी है। पहले चरण में जिला स्तर पर संविधान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। दूसरे चरण का आगाज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने अपने संसदीय क्षेत्र करनाल की विधानसभा नीलोखेड़ी से किया। विधानसभा स्तर पर संविधान सम्मान समारोह अब तक 13 जिलों में आयोजित हो चुका है।
शनिवार 26 जुलाई को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की शाहाबाद विधानसभा में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 26 जुलाई को लाडवा रोड स्थित देवी मंदिर धर्मशाला में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें दलित न केवल एकता की हुंकार भरेंगे, बल्कि युवा संविधान सम्मान का संकल्प ले बदलाव के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आगामी कार्यक्रमों में दो अगस्त को रेवाड़ी, तीन अगस्त को मानेसर गुरुग्राम, नौ अगस्त को सिरसा और 10 अगस्त को इस्माईलाबाद कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार तथा संविधान सम्मान समारोह के संयोजक सुदेश कटारिया बताते हैं कि विपक्ष ने दलितों को संविधान सम्मान के न केवल गुमराह किया, बल्कि वोट की राजनीति की। मगर अब दलित विपक्षी दलों के बहकावे में नहीं आ रहे हैं। संविधान सम्मान समारोह समिति द्वारा शुरू किया गया जनजागरण अभियान अब दलितों के घर-घर तक पहुंच गया है। सम्मान समारोह में दलितों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के साथ रचे गए षड्यंत्र और उनकी राजनीतिक भागीदारी के प्रति अवगत कराया जा रहा है।
मनोहर की नीतियों से दलितों को मिला सम्मान
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया का कहना है कि साढ़े 9 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने अंत्योदय उत्थान का जो मिशन शुरू किया, उससे दलितों को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचा। पोर्टल के जरिये लाभार्थियों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिला तो मिशन मेरिट पर पढ़े लिखे युवाओं का बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर नौकरी पाने का सपना पूरा हुआ। यही नहीं, कौशल के जरिये भी दलितों को स्वरोजगार की राह दिखाई गई।
डेरा स्वामी जगतगिरी पहुंच गुरु रविदास के चरणों में नवाया शीश
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया गुरुवार को पंजाब के पठानकोट स्थित स्वामी जगतिरी आश्रम वर्ल्ड पीस मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के चरणों में शीश नवाया। वहीं स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वर्ल्ड पीस मंदिर आध्यात्मिक और सामाजिक समरसत का प्रतीक है।