सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 28 को

Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2022 08:48 AM

organized one day examination of secondary and senior secondary on 28

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर), प्रवेश वर्ष- 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) व द्वितीय वर्ष (नियमित) तथा प्रवेश वर्ष- 2021 प्रथम वर्ष (नियमित) की परीक्षाओं का संचालन 26 जुलाई, 2022 से...

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर), प्रवेश वर्ष- 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) व द्वितीय वर्ष (नियमित) तथा प्रवेश वर्ष- 2021 प्रथम वर्ष (नियमित) की परीक्षाओं का संचालन 26 जुलाई, 2022 से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने आज यहां बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाएं 26 जुलाई से आरम्भ होकर 5 अगस्त तक चलेंगी। ये परीक्षाएं प्रात: 9:30 से 12:30 बजे तक व दोपहर 2 से 5 बजे तक संचालित करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी। सैकेंडरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एक दिवसीय परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से 12.30 बजे तक तथा सीनियर सैकेंडरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एक दिवसीय परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 04.30 बजे तक रहेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!