खेल नर्सरी के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Feb, 2026 01:09 PM

online application for sports nursery till 15 february

खेल विभाग, हरियाणा की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान खेल नर्सरी के आवंटन हेतु सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

चंडीगढ़ : खेल विभाग, हरियाणा की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान खेल नर्सरी के आवंटन हेतु सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खेल नर्सरी केवल ओलिम्पिक, एशियन एवं कॉमनवैल्थ खेलों में शामिल खेलों के लिए ही खोली जाएंगी। खेल विभाग ने सभी पात्र सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संबंधित वैबसाइट पर समय रहते अपना आवेदन पंजीकृत करना सुनिश्चित करें, ताकि खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!