दो गायों के झगड़े में एक शख्स की मौत, दुकान पर जा रहा था मृतक

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Oct, 2020 06:44 PM

one person died in a fight between two cows

हरियाणा सरकार सोनीपत के बरोदा उपचुनाव में व्यस्त है। वहीं अधिकारी दफ्तरों में बैठकर सोनीपत को गोवंश मुक्त का दावा कर रहे हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि सोनीपत को उन्होंने आवारा गोवंश से मुक्त कर दिया है। लेकिन हकीकत में यह सिर्फ दावे हैं, बुधवार को...

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा सरकार सोनीपत के बरोदा उपचुनाव में व्यस्त है। वहीं अधिकारी दफ्तरों में बैठकर सोनीपत को गोवंश मुक्त का दावा कर रहे हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि सोनीपत को उन्होंने आवारा गोवंश से मुक्त कर दिया है। लेकिन हकीकत में यह सिर्फ दावे हैं, बुधवार को सोनीपत के गढ़ीब्राह्मण गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें सभी दावों की पोल खोल दी है। यहां दो गायों के झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति शोक जुआ गांव का रहने वाला था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।

इस घटना के बाद शहरवासियों में रोष है। उनका कहना है कि अधिकारी दफ्तरों में बैठकर गोवंश मुफ्त का दावा कर रहे हैं। लेकिन हकीकत आज सभी के सामने आ गई। दो गायों के झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई। लोगों ने अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं इस बारे पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक गांव जुआ का रहने वाला है और वह सुबह अपने दुकान पर जा रहा था। उसी दौरान 2 गायों का झगड़ा हो गया, जिसमें अशोक चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!