कांग्रेस के आरोप पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने दी  हुड्डा को नसीहत, बोले- EVM की बजाए अपने कर्मों का रोना रोए

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2024 07:22 PM

on congress s allegations former minister krishna bedi advised hooda

हरियाणा में जहां 17 अक्टूबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत के पीछे ईवीएम में गड़बड़ी करना बताया जा रहा है। इसी को लेकर अब हरियाणा

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में जहां 17 अक्टूबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत के पीछे ईवीएम में गड़बड़ी करना बताया जा रहा है। इसी को लेकर अब हरियाणा के पूर्व मंत्री और नरवाना से नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण बेदी ने कांग्रेस और खासतौर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी नसीहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को किन कारणों के चलते तीसरी बार जनता ने सरकार  बनाने का मौका दिया, उसका भी खुलासा किया है।


शाहबाद के स्थान पर पार्टी की ओर से नरवाना से चुनावी मैदान में उतारे जाने पर कृष्ण बेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य़कर्ता के रूप में कार्य करते हुए उन्हें 32 साल हो चुके हैं। इससे पहले भी वह 4 चुनाव लड़ चुके हैं। एक बार पार्षद भी रह चुके हैं। अलग-अलग पदों पर रहते हुए पूरे प्रदेश में काम कर चुके हैं। मंत्री के रूप और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में भी जनता की सेवा की। बेदी ने कहा कि उन्होंने कभी भी इलाका और व्यक्ति देखकर काम नहीं किया, बल्कि वह यह देखते थे कि जिस कागज पर वह साइन कर रहे हैं, उससे उस व्यक्ति का कुछ भला होगा या नहीं।

इसलिए जब वह नरवाना में अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करने पहुंचे तो पहले दिन ही उनके साथ साढ़े 4 से 5 किलोमीटर लंबा काफिला था। हर गांव में आतिशबाजी की गई। चुनाव में हर वर्ग का भरपूर प्यार उन्हें मिला। युवा, किसान, सैनिक, रिटायर्ड कर्मी, दुकानदार, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों का स्नेह उन्हें मिला, जिससे उन्हें अपनी जीत सुनिश्चित लगती थी।

जनता ने इसलिए जिताया
कृष्ण बेदी ने कहा कि नरवाना में पिछले कईं सालों से विकास कार्य अटके पड़े थे। लगातार विपक्ष का विधायक बनने के कारण नरवाना पिछड़ता जा रहा था। इसलिए वहां के लोगों को लगा कि कृष्ण बेदी को जिताएंगे, क्यिंक सरकार भी बीजेपी की बन रही है, इससे विकास के कार्य भी होंगे, क्योंकि नरवाना के लोग बहुत दूरदृशी लोग है। अपनी उसी राजनीतिक दूरदृष्टि के चलते उन लोगों ने उन्हें जिताने का कार्य किया।

PM और पार्टी नेतृत्व के कारण मिली जीत
कृष्ण बेदी ने हरियाणा में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल तक हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की तर्ज पर काम किया। समान पानी और बिजली का वितरण किया। मेरिट के आधार पर नौकरी का वितरण किया गया। एक-एक चीज को जरूरत मंद  व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया गया। एक नेक नियती से सर्व हरियाणा को अपना समझकर काम किया। प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, उसी तर्ज पर मनोहर लाल ने भी हरियाणा एक हरियाणवीं एक की तर्जपर काम किया। इसके बाद नायब सैनी ने मुख्यमंत्री बनते ही हर वर्ग के लिए बैटिंग की। एक-एक फसल का दाना एमएसपी पर खरीदने को कहा। 

हुड्डा नहीं कर पाए हिम्मत
कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी पर बौखलाने का आरोप लगाते थे, लेकिन वह हिमाचल में जहां उनकी सरकार है, वहां एमएसपी लागू करवाने की हिम्मत नहं कर पाए। आप भी पंजाब और दिल्ली में लागू नहीं कर पाई। इस प्रकार की सोच से नरवाना की जनता को साफ हो गया कि यह  विकास करवाने वाला युवा है।

हुड्डा एक रात भी सीएम आवास में नहीं सोए
बेदी ने कहा कि पहले नौकरी के लिए लोग मंत्री, विधायक और सीएम की कोठियों पर नौकरियां ढूंढते थे। उस समय में नौकरी के लिए जमीन और जेवर बिक जाते थे। अब उनके मोबाइल पर संदेश आता है कि ज्वाइन कर लीजिए। पहले सरकारों ने अफसरशाही को खूंटे से बांधकर रखा हुआ था। आज मुख्यमंत्री रात के ढाई बजे तक जागता है और लोगों से मिलता है। जनता को भी विश्वास है कि वह किसी भी पहुंच जाए, मुख्यमंत्री उनसे जरूर मिलेगा। पहले सूर्य अस्त होते ही बाबे मस्त हो जाते थे। शाम 6 बजे के बाद कभी टेनिस खेलने के नाम पर निकल जाते थे, कभी कुछ और कहकर निकल जाते थे। बेदी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र हुड्डा एक रात भी सीएम आवास में नहीं सोए होंगे।

ईवीएम की बजाए कर्मों का रोना रोए हुड्डा
कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान ईवीएम के दुरुपयोग करने के आरोप पर कृष्ण बेदी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को ईवीएम की बजाए अपने कर्मों का रोना रोना चाहिए। 10 साल तक वह केंद्र और प्रदेश की सत्ता में रहे। किसानों को कैसे लूटा, जनता के बीच असमान रूप से पानी, बिजली और नौकरी का वितरण किया। सफाई कर्मियों का ठेका भी उनका परिवार लेता था। सीएलयू के नाम पर सेक्शन4,6 और 9 का डर दिखाकर जमीन की लूट मचाई। बेशुमार कीमती जमीन लूटकर लोगों को बेघर करने के साथ ही बेरोजगार कर दिया दलित लोगों के घर जलाए उन्हें बेघर किया। लोगों को जिंदा जलाया यह सब जनता कभी नहीं भूलेगी। इसलिए जनता ने तीसरी बार बीजेपी पर विश्वास जताया है।;
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!