वक्फ बिल पर CM सैनी का बयान, बोले- विषय समानता का हैं, न की राजनीति का

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Apr, 2025 02:31 PM

nayab singh saini first reaction on waqf bill news

वक्फ बिल पास होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सैनी ने कहा कि यह विधेयक किसी धर्म या समूह के खिलाफ नहीं है, बल्कि समानता और खुलेपन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

चंडीगढ़ः वक्फ बिल पास होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सैनी ने कहा कि यह विधेयक किसी धर्म या समूह के खिलाफ नहीं है, बल्कि समानता और खुलेपन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवैधानिक ढांचे के भीतर काम कर रही है और सच्ची धर्मनिरपेक्षता हर व्यक्ति को समान अधिकार देना है। 

लोगों का शोषण करना कांग्रेस का कामः मुख्यमंत्री

इसके साथ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भड़काने में माहिर है। चाहे वह सीएए हो या मौजूदा वक्फ संशोधन विधेयक। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिस्टम को खराब किया है और लोगों का शोषण करना कांग्रेस का काम है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को सुरक्षित रखने का काम किया है। भारत आने वाले टाइम में तीसरा इकोनामी बनने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। उनका दृष्टिकोण किसी भी जरूरतमंद की मदद करना है, बिना उसके धर्म या जाति को देखे।

पंजाब भी कांग्रेस से खफाः सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति की और पंजाब भी कांग्रेस से खफा है। क्योंकि उन्होंने बहुत सारे वादे किए लेकिन व्यवहार में बहुत कम काम किया। साथ में कहा कि इंडिया गठबंधन की हालत खराब है। 

राहुल गांधी पर निशाना

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी स्टेटमेंट दें, किसानों के लिए क्या किया। केवल बयानबाजी नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर काम करना जरूरी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!