अर्जुन जैसा वीर... द्रोणाचार्य जैसा गुरु..., हरियाणा के खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार मिलने पर सीएम सैनी ने दी बधाई

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Jan, 2025 06:47 PM

nayab singh saini congratulated haryana players on receiving sports awards

राष्ट्रपति ने हरियाणा के 9 खिलाड़ी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। हरियाणा खिलाड़ियों की खेल रत्न मिलने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने बधाई दी है।

डेस्कः आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में राष्ट्रपति ने हरियाणा के 9 खिलाड़ी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। हरियाणा खिलाड़ियों की खेल रत्न मिलने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने बधाई दी है। इसको लेकर सीएमओ हरियाणा ने एक्स पर पोस्ट किया।

सीएमओ हरियाणा ने एक्स पर लिखा कि अर्जुन जैसा वीर... द्रोणाचार्य जैसा गुरु... मेजर ध्यानचंद जैसा अद्भुत हुनर... इन महान विभूतियों के नाम पर रखे गए राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बता दें आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नेशनल खेल अवॉर्ड ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह में पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा मुर्मू ने नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, संजय कालीरामन, अभिषेक नैन, सरबजोत सिंह , धर्मबीर नैन, अमन सहरावत और नवदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!