Edited By Shivam, Updated: 07 Apr, 2019 04:10 PM
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रणदीप सुरजेवाला के हरियाणा और पंजाब ने आप के साथ गठबंधन ना करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा को जिताना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा व पंजाब में कांग्रेस आम...
सोनीपत(पवन राठी): आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रणदीप सुरजेवाला के हरियाणा और पंजाब ने आप के साथ गठबंधन ना करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा को जिताना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा व पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करती है तो दिल्ली में भी गठबंधन नहीं किया जाएगा। नवीन यहीं नहीं रूके उन्होंने यह भी कहा कि उनके बाप की सरकार नहीं हम भी गठबंधन नहीं करेंगे। रणदीप सिंह सुरजेवाला पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जींद चुनाव हारने के बाद रणदीप गुस्से में हैं।
वहीं नवीन ने एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक कोबरा सांप की तरह है, जो समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में जाति-पाति के नाम पर दंगे करवाए हैं। यहां नवीन ने एक बार फिर गठबंधन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को उखाड़ फेंकना है तो सभी पार्टियों को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पाकिस्तान के नाम पर वोट मांग रही है।