गुड़गांव बन गया मिनी इंडिया- नवीन गोयल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jul, 2024 11:14 PM

naveen goyal held jan sanwad at sukhrali gurgaon

गुड़गांव एक ऐसा शहर है जहां देश के हर कौने से व्यक्ति यहां रहता है। इसी कारण गुड़गांव मिनी इंडिया बन गया है। और इस मिनी इंडिया का प्यार मुझे मिल रहा है। यह बात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने कही।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव एक ऐसा शहर है जहां देश के हर कौने से व्यक्ति यहां रहता है। इसी कारण गुड़गांव मिनी इंडिया बन गया है। और इस मिनी इंडिया का प्यार मुझे मिल रहा है। यह बात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने कही। वे सुखराली की जाट चौपाल पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह खुद गांव से जुड़े हुए हैं। इसलिए जानते हैं कि गांव की सरदारी का क्या महत्व होता है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आज वह सुखराली में इसी सरदारी का आर्शिवाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि उनका शुरू से ही सपना था कि वह गुड़गांव की सेवा करें और जब वह गुड़गांव में आए तो हर गुड़गांव वासी ने उनके संघर्ष के दिनों में उन्हें भरपूर प्यार दिया है। नवीन गोयल ने कहा कि उन्हें आशा है कि यह प्यार और स्नेह उन्हें सदा गुड़गांव की जनता से मिलता रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि सुखराली की जनता के बीच वह उनके दुख दर्द को सुनने के लिए आए थे। लोगों ने उन्हें अपना माना और अपना आर्शिवाद दिया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द ही समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और जनता के सहयोग से वह गुड़गांव की सेवा में अपना सहयोग देते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!