Haryana : इस वजह से टला नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह, केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद होगा मंत्रीमंडल का गठन

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2024 06:36 PM

naib sainis swearing in ceremony postponed due to pms foreign tour

नायब सैनी के 12 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया गया। इस दिन नायब सैनी को सीएम पद की शपथ लेनी थी। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाना था। पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर होने के कारण नायब सै

चंडीगढ़: नायब सैनी के 12 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया गया। इस दिन नायब सैनी को सीएम पद की शपथ लेनी थी। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाना था। पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर होने के कारण नायब सैनी के इस शपथ ग्रहण समारोह को फिलहाल टाल दिया है।

अब पीएम के विदेश से लौटने के बाद 15 अक्टूबर तक कभी भी नायब सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले विधायक दल की बैठक भी होगी। वहीं जीत से उत्साहित भाजपा विधायकों ने मंत्री पद हासिल करने के लिए दिल्ली में डेरा डाल लिया है। डिप्टी सीएम पद को हासिल करे के लिए भी विधायक जोर लगा रहे है।



पानीपत ग्रामीण से जीते भाजपा विधायक महीपाल ढांडा डिप्टी सीएम पर चाहते है। वहीं पानीपत की आरक्षित सीट इसराना से राज्यसभा सांसद अबकी बार विधायक चुने गए है। वह भी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए पूरी जोर अजमाइश कर रहे है। वहीं सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी दिल्ली में नायब सैनी से मुलाकात की है। कालका सीट से उनकी मां शक्ति रानी शर्मा ने चुनाव जीता है।



केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद होगा मंत्रीमंडल का गठन
गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता हासिल की है। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी, और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों को रोक दिया। तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा के समर्थन में आ गए है। अब नायब सैनी केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करने के बाद ही मंत्रीमंडल को अंतिम रूप देंगे। नायब सैनी ने गत दिवस भी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!