Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Nov, 2025 07:14 PM

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की शुरूआत सिविल लाइन सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारे से हुई।
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की शुरूआत सिविल लाइन सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारे से हुई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शेरदिल सिद्धू ने बताया कि यह नगर कीर्तन सिविल लाइन्स गुरुद्वारे से शुरू होकर सिद्धेश्वर चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक, बसई रोड, मदनपुरी, न्यू कॉलोनी गुरुद्वारे होते हुए रेलवे रोड के रास्ते से वापस सिविल लाइन्स गुरुद्वारे पहुंचा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
नगर कीर्तन के दौरान शबद कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने पीटी की। वहीं, गतका पार्टी ने भी अपने हैरतअंगेज करतब से सभी का मन मोह लिया। सिख संगत ने गुरु की पालकी को अपने हाथों से खींचा और पूरी तरह से व्यवस्था बनाए रखी। इस नगर कीर्तन के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए यह नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं, जगह जगह लंगर प्रसाद का भी आयोजन किया गया जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।