'एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा'...INLD नेता नफे सिंह की हत्या पर बोले CM मनोहर लाल

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2024 09:18 AM

nafe singh rathi murder

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की मौत के बाद हरियाणा में दहशत फैल गई है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी दुख व्यक्त किया है।

हरियाणा डेस्क : इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की मौत के बाद हरियाणा में दहशत फैल गई है। खुद नफे सिंह राठी ने भी ये सोचा नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा कुछ होगा। बता दें कि नफे सिंह राठी ने 22 फरवरी को ही अपना 66वां जन्मदिन मनाया था। वो इसी साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव भी लड़ने वाले थे, जिसको लेकर उन्हें पार्टी के नेताओं ने शुभकामनाएं भी दी थी। वहीं इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी दुख व्यक्त किया है। 
 

INLD पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री नफ़े सिंह राठी जी और श्री जय किशन के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं।

इस मामले में संलिप्त एक भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द…

— Manohar Lal (@mlkhattar) February 25, 2024



INLD पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं। इस मामले में संलिप्त एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!