प्यार के चक्कर में दोस्ती का कत्ल, लडकी के लिए दोस्त ने बरसाई दूसरे दोस्त पर गोलियां

Edited By Vivek Rai, Updated: 02 Jul, 2022 04:02 PM

murdered of friendshipin for love a friend fired on other friend for a girl

यमुनानगर के थाना छप्पर इलाके में एक लड़की से दोस्ती करने को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच...

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के थाना छप्पर इलाके में एक लड़की से दोस्ती करने को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लड़की से दोस्ती करने को लेकर हुआ दोनोें में विवाद

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे स्थित गांव लंडोरा मोड पर एक दोस्त ने दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक को दो गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल यह दोनों दोस्त पंचकूला से वापस यमुनानगर लौट रहे थे। रास्ते में एक लड़की को लेकर दोनों के बीच एक विवाद हो गया, जिसके बाद लंडोरा निवासी कशमीर सिंह ने अपने दोस्त सिमरनजीत सिंह पर गोलियां बरसा दी। सिमरनजीत सिंह ने भी अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उसकी टांग में दो गोलिया लग गई। गंभीर हालत में सिमरनजीत को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालत खराब होने के चलते उसे बाद में मुलाना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कश्मीर सिंह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुला कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश भी शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!