Accident: जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Edited By Isha, Updated: 17 Feb, 2026 12:23 PM

two friends returning from the gym died tragically in a road accident

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर पर पार्कर मॉल के पास एक तेज़ रफ्तार वाहन ने जिम से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी।  इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनीपत(सन्नी मलिक): सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर पर पार्कर मॉल के पास एक तेज़ रफ्तार वाहन ने जिम से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी।  इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और अब परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बढ़ मलिक में दो परिवार जोकि बिहार के रहने वाले है वो किराए पर रहते है। उनके दो बेटे मोहित और उत्तम पार्कर मॉल में जिम करके वापिस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 44 पर उनके वाहन को किसी तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया, जब परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे तो उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।


इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कुंडली थाना में शिकायत मिली थी कि सुबह स्कूटी पर सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक मोहित और उत्तम बढ़ मलिक के रहने वाले हैं। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!