Panchkula: Movie देखकर बाहर निकले युवक की बेरहमी से हत्या, हमलावरों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ली जिम्मेदारी

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2025 07:39 AM

murder of a youth in panchkula

चकूला के पिंजौर स्थित अमरावती मॉल के बाहर वीरवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में 2 अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के पिंजौर स्थित अमरावती मॉल के बाहर वीरवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में 2 अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

PunjabKesari

फायरिंग में सोनू नौलटा की मौके पर मौत 
जानकारी के अनुसार पिंजौर निवासी सोनू नौलटा और प्रिंस राणा अमरावती मॉल में मूवी देखने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाहर निकले थे। जैसे ही दोनों युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने लगे, घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक गोलियां चला दी। एक गोली गाड़ी के शीशे पर लगी, जैसे ही सोनू नौलटा उतरकर आने लगा तो आरोपियों ने सोनू पर फायरिंग कर दी। सोनू को 3 से ज्यादा गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस राणा के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

पंचकूला पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने पहले नागरिक अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी ली और फिर अमरावती घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को घटनास्थल से जिंदा राउंड बरामद हुए और खोल भी बरामद हुए हैं। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

ये वो युवक है जिसने ली हत्या की जिम्मेदारी 
PunjabKesari

दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली

इस सनसनीखेज वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 2 युवक हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पीयूष पिपलानी नाम के युवक सहित 2 युवकों ने हमले के की जिम्मेदारी। वीडियो में वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पर्सनल रंजिश के चलते सोनू नौलटा की हत्या की है। वायरल वीडियो में युवक के हाथ में 2 पिस्टल भी साफ नजर आ रही है। पंचकूला पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!