Edited By Mohammad Kumail, Updated: 04 Apr, 2023 03:22 PM

संजय कॉलोनी में सोमवार देर रात एक युवकी की हत्या कर गई। मृतक विशाल संजय कॉलोनी के का निवासी है। जिसकी अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी।
फरीदाबाद (अनिल राठी): संजय कॉलोनी में सोमवार देर रात एक युवकी की हत्या कर गई। मृतक विशाल संजय कॉलोनी के का निवासी है। जिसकी अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मृतक का परिवार सोया हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कुछ दिन पहले विशाल का हुआ था झगड़ा
वहीं परिजनों ने बाताया कि घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य सोए हुए थे। जब उन्होंने अचानक विशाल की चीख सुनी तो वह जग गए। उन्होंने बताया कि एक युवक गर से भागता हुआ नजर आया। परिजनों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही विशाल का किसी युवक से झगड़ा हुआ था। परिवार लोग उसी युवक पर शक जता रहे हैं।
सीसीटीव खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे कि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)