MSP के दावे फेल, किसान खून के आंसू रो रहा है, अनाज मंडी पहुंचे राव नरेंद्र का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Apr, 2026 02:45 PM

msp claims fail farmers cry tears of blood rao narendra visits grain market l

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सोनीपत की नई अनाज मंडी में सरकार की नीतियों पर नाराजगी

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा कांग्रेस पार्टी  के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सोनीपत की नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लिया और सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान खून के आंसू रो रहा है, और किसानों को गेहूं मंडी तक लाने में परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि एजेंसियां किसानों को नमी के नाम पर परेशान कर रही हैं और सरकार के एमएसपी पर गेहूं खरीदने के दावे फेल हो रहे हैं। नए नियमों से किसान लगातार परेशान हैं।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों पर कार्रवाई के बारे में राव नरेंद्र ने कहा कि उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायकों ने अपनी आत्मा से वोट दिया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्हें कांग्रेस की टिकट पर आम जनता ने जिताया था, लेकिन उन्होंने गद्दारी की। 

वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए राव नरेंद्र ने कहा कि बीजेपी ने अपने पदाधिकारी को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर उतारकर लोकतंत्र की हत्या की है और राज्यसभा चुनाव में बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायकों पर हॉर्स ट्रेडिंग के लिए दबाव बनाया गया था।

वहीं चौधरी वीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर राव नरेंद्र ने कहा कि यह कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं है और जो नेता इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और इस यात्रा से कांग्रेस और मजबूत हो रही है। वही कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को आगे भी इसी तरह उठाती रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!