जब-जब हरियाणा को पानी की जरूरत हुई है तो..., जल मसले पर बोले MP सुभाष बराला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 May, 2025 12:50 PM

mp subhash barala on haryana punjab water issue

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने टोहाना में कही है। बराला ने कहा कि जब-जब भी प्रदेश को पानी की जरूरत हुई है तो मिलना चाहिए क्योंकि यह सब एक व्यवस्था का हिस्सा है। हरियाणा अपने हिस्से से ज्यादा कुछ भी नहीं मांग रहा है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : जब-जब भी प्रदेश को पानी की जरूरत हुई है तो मिलना चाहिए क्योंकि यह सब एक व्यवस्था का हिस्सा है। हरियाणा अपने हिस्से से ज्यादा कुछ भी नहीं मांग रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ राजनीतिक कारणों के चलते इस तरह के विवाद खड़े होते है। इस मसले पर केंद्र सरकार का प्रयास चल रहा है और प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक हुई है, जिससे लगता है कि हरियाणा को जल्द अपने हिस्से का पानी मिल जाएगा। 

यह बात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही है। बराला ने कहा कि  केंद्र और प्रदेश सरकार का पानी के मुद्दे पर यही कहना है कि प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता की प्यास बुझने के लिए जितने पानी पर हरियाणा का हक बनता है वो मिलना चाहिए। 

बराला ने पहलगाम की घटना पर कही ये बात

बराला ने पहलगाम की घटना पर कहा कि देश की जनता को देश की सरकार और सेना पर पूरा भरोसा है कि सही समय पर सही तरीके से आतंकवाद को साथ देने वाले और उसके हिमायती लोगों को जवाब दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!