सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी पार्टी का नाम किया घोषित, पार्टी की रैली 2 सितम्बर को (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 31 Aug, 2018 06:02 PM

कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने प्रेसवार्ता कर अपनी पार्टी का नाम अनाउंस किया। राजकुमार सैनी की पार्टी का नाम लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी पांच मुद्दों को आधार बनाकर चुनाव लडऩे जा रही है। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार आने...

चंडीगढ़(धरणी): कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी पार्टी का नाम अनाउंस किया। राजकुमार सैनी की पार्टी का नाम लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी पांच मुद्दों को आधार बनाकर चुनाव लडऩे जा रही है। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार आने के छह महीने में ही इनमें से चार वायदे पूर्ण कर दिए जाएंगे। जिसके अनुसार जनसंख्या के अनुपात में 100 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करेंगे, हर घर एक रोजगार की नीति को लागू किया जाएगा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूर की नीति को साथ लेकर मनरेगा के साथ जोड़ा जाएगा,  हम दो हमारे दो में सरकारों की विफलता रही है इस पर हम काम करेंगे और राज्यसभा की व्यवस्था को खत्म करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की रैली 2 सितम्बर को पानीपत के हुड्डा ग्राउंड में होगी। सैनी ने कहा जो अपने वार्ड में पंच नही बन सकता वो राज्यसभा से जाकर मंत्री बने बैठे हैं। सैनी ने कहा कि देश के 70 साल के इतिहास में प्रजातंत्र पर आए दिन प्रहार हो रहा है। सैनी ने कहा कि इसलिए उन्होंने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का गठन किया है। पार्टी की रैली 2 सितम्बर को पानीपत के हुड्डा ग्राउंड में होगी।

उन्होंने कहा की वर्तमान में राजनीति पर परिवार वाद हावी है। परिवार वाद की राजनीती देश को जकड़ रही है। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी गरीबी हटाओ के भाषण देते थे और आज राहुल गांधी भी गरीबी हटाओ के भाषण देते है इतने सालों में देश से गरीबी नहीं हटी। इनेलो पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा की चौटाला का आधा परिवार जेल में है बाकि भी आय से अधिक संपत्ति के ममले में जेल जाने वाले है।

सैनी ने कहा कि हरियाणा में जाति विशेष के 10 प्रतिशत लोगों के पास ज्यादा सरकारी नौकरियां है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के पांच एजेंडे हैं, जिनको लेकर पार्टी लोगों के बीच जाएगी। हम जनसंख्या के आधार पर 100 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करेंगे, हर घर में एक रोजगार की नीति लागू करेंगे, किसानों और मजदूरों की नीति को मनरेगा के साथ जोड़ा जाएगा, हम दो और हमारे दो की नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इसके आलावा सैनी ने कहा कि राज्यसभा को भी समाप्त किया जाएगा।  सैनी ने कहा कि राज्यसभा की व्यवस्था देशहित में नही है चूंकि विपक्ष मिलकर सरकार के काम को रोकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!