राम रहीम के कार्यक्रमों में BJP नेताओं की शिरकत पर बोले सांसद अरविंद शर्मा, कही ये बात

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2023 05:02 PM

mp arvind sharma said participation of bjp leaders ram rahim s programs

रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा आज आईएमटी चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम से रखने के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा आज आईएमटी चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम से रखने के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। राम रहीम के कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं की शिरकत पर रोहतक लोकसभा से भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का कहना है कि जिन लोगों की आस्था उनके प्रवचनों में होगी वहीं लोग शिरकत कर रहे हैं। 

इस दौरान अरविंद शर्मा ने कहा कि राम रहीम को पैरोल जेल के कानूनों के अनुसार दी गई है। जिसमें कैदी के आचरण पर विचार करने के लिए कमेटी अपना फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई एंटी इनकंबेंसी फैक्टर नहीं है और भाजपा पार्टी तो हमेशा चुनाव के मॉड में रहती है। जिस तरह से केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार काम कर रही हैं। उससे तय है कि 2024 में भी हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कितने ही दावे करती रहे, 2014 में जिनकी वजह से कांग्रेस सत्ता से गई थी आज भी वहीं लोग कांग्रेस में ही बरकरार है। वहीं पहरावर की जमीन के विवाद पर अरविंद शर्मा ने कहा कि उस जमीन की सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और यह जमीन गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को ही मिलने वाली है और जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!