मूंछें हों तो कांस्टेबल सुखदयाल जैसी, हर तरफ हो रही चर्चा...घूम-घूम कर देखते हैं लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Apr, 2025 04:11 PM

moustache then it should be like constable sukhdayal

करनाल के नीलोखेड़ी से भाजपा विधायक भगवान दास कबीर पंथी के गनमैन कांस्टेबल सुखदयाल की मूंछें जो आज कल चर्चा का विषय बनी हुई है।

करनाल : करनाल के नीलोखेड़ी से भाजपा विधायक भगवान दास कबीर पंथी के गनमैन कांस्टेबल सुखदयाल की मूंछें जो आज कल चर्चा का विषय बनी हुई है। जिनके परिवार के सभी पुरुष मूंछों को रखने के शौकीन हैं। लेकिन सुखदयाल की मूंछें चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोग घूम-घूमकर देखते हैं मूंछें

कांस्टेबल सुखदयाल ने बताया उन्हें जब भी कोई बड़ा बुजुर्ग मिलता है तो वह उनकी मूंछों की तारीफ करके कहते हैं कि आपने हमारी संस्कृति को जिंदा रखा हुआ है। उनके परिवार में उनके दादा और पिता जी ने भी मूंछें रखी हुई है। उन्होंने बताया कि 2019 से उन्होंने मूंछें रखी हुई है। जैसे ही उन्होंने हरियाणा पुलिस में ज्वाइन किया था, तभी से उन्होंने मूंछें रखनी शुरू कर दी थी। सुखदयाल ने बताया जब भी वह कही जाते हैं तो लोग चारों और से घूम-घूमकर उनकी मूंछों को देखते हैं।

कांस्टेबल सुखदयाल ने मूंछों के रखरखाव के बारे में बताया कि वह सुबह नहाने के बाद अपनी मूंछों पर सरसों और नारियल का तेल लगाते हैं। उसके बाद मूंछों में कंगी करके उसे बांध लेते हैं। मूंछों को रखने के लिए इनका बहुत ध्यान रखना पड़ता है धूल मिट्टी से मूंछों का बचाव करना पड़ता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!