हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की माता का निधन, अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से हुई मृत्यु

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 10 Jul, 2024 11:30 AM

mother of former haryana sports minister passes away

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री एवं पिहोवा के विधायक संदीप सिंह की माता का निधन हो गया है। पूर्व मंत्री की माता दलजीत कौर का बुधवारसुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा था। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री एवं पिहोवा के विधायक संदीप सिंह की माता का निधन हो गया है। पूर्व मंत्री की माता दलजीत कौर का बुधवारसुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा था। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक दलजीत कौर 62 वर्ष की थीं। वे दिल्ली स्थित आवास पर थीं। सुबह करीब 8:30 बजे उनकी तबीयत अचानक ही खराब हो गई। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि उनका दाह संस्कार शाम 5 बजे शाहाबाद मारकंडा में बराड़ा रोड पर गुरुद्वारा मंजी साहिब के निकट स्थित स्वर्ग धाम में होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!