Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2024 01:49 PM
न्यू जनता कॉलोनी में अंगीठी जलाकर सोने वाले परिवार के सुरक्षित चार सदस्यों की हालत में सुधार है। मंगलवार को इनमें दो बच्चों को चिकित्सकों ने जांच के बाद छुट्टी दे दी। जबकि इनके माता-पिता अभी चिकित्सकों की देखरेख में हैं। घटना के 45 घंटे बाद भी मां...
रोहतक: न्यू जनता कॉलोनी में अंगीठी जलाकर सोने वाले परिवार के सुरक्षित चार सदस्यों की हालत में सुधार है। मंगलवार को इनमें दो बच्चों को चिकित्सकों ने जांच के बाद छुट्टी दे दी। जबकि इनके माता-पिता अभी चिकित्सकों की देखरेख में हैं। घटना के 45 घंटे बाद भी मां नीलम बेटी परी की मौत से अनजान है। उन्हें इस अनहोनी की जानकारी नहीं दी गई है।
बुधवार सुबह 10 बजे जनता कॉलोनी निवासी अनेश की आंखें नम नजर आईं। इसकी वजह करीब 33 घंटे बाद सोशल मीडिया से बेटी की मौत की खबर मिलना रही। अस्पताल में उपचाराधीन पिता मोबाइल फोन पर बेटी की मौत की सूचना पढ़ रहे थे। यहीं उनकी पत्नी नीलम भी थी। पत्नी की हालत को देखते हुए उन्हें बेटी के चले जाने की जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में वह खुलकर रो भी नहीं पाया। फिलहाल दंपती चिकित्सकों की देखभाल में है। सोमवार-मंगलवार की देर रात अनेश और उनका परिवार बेहोश हो गया था। रात को ही दरवाजा तोड़कर परिवार के पांच सदस्यों को पीजीआई लाया गया। यहां पर 10 माह की बच्ची परी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।