सी-विजल एप पर आचार संहिता के उल्लघंन की 6 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Oct, 2019 07:41 AM

more than 6 thousand complaints filed for violation of the code of conduct

निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य में अब तक कुल 6884 शिकायतें सी-विजल मोबाइल एप पर प्राप्त हुई हैं, जिनका निश्चित समय में समाधान किया जा चुका है।

चंडीगढ़(ब्यूूरो): निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य में अब तक कुल 6884 शिकायतें सी-विजल मोबाइल एप पर प्राप्त हुई हैं, जिनका निश्चित समय में समाधान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त शिकायतों में से डीसीसी स्तर पर केवल एक शिकायत लंबित है और 33 शिकायतों की जांच अभी चल रही हैै।

उन्होंने बताया कि जिला अंबाला से 478,  जिला भिवानी से 111, चरखी दादरी से 6, फरीदाबाद से 645, फतेहाबाद से  63, गुरुग्राम से 1064, हिसार से 619, झज्जर से 154, जींद से 31, कैथल से 537, करनाल से 309, कुरुक्षेत्र से 330, महेन्द्रगढ़ से 3, मेवात से 35, पलवल से 46, पंचकूला से 55, पानीपत से 42, रेवाड़ी से 61, रोहतक से 869, सिरसा से 568, सोनीपत से 198 और जिला यमुनानगर से 660 शिकायतें सीविजल एप पर प्राप्त हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!