कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के करीबी पर अज्ञात हमलावरों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2024 11:26 AM

moolchand sharma close aide attacked assailants

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के करीबी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। फरीदाबाद की जनता कॉलोनी स्थित रवि भगत नामक व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला किया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद की जनता कॉलोनी में बीती रात गली में फोल्डिंग डालकर अपनी छोटी बेटी के साथ बैठे व्यक्ति पर चार युवकों ने धारधार नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घायल का नाम रवि भगत है और केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का नजदीकी व भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। 

क्षेत्र की जनता में भय का माहौल है और रोष है कि आखिरकार सरेआम व्यक्ति को घायल कर चारों युवक फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जनता कॉलोनी से सारन थाना की दूरी मात्र 500 मीटर दूरी की ही होगी। इसके बावजूद बदमाश युवकों को कानून का खौफ नहीं है।

एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़ित का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती है। जल्दी उनके बयान लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं गुस्सा स्थानीय लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार न करने को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को आश्वासन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की बात कही।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!