हरियाणा में आज भी एक्टिव रहेगा Monsoon: मौसम विभाग ने बदलाव को लेकर जारी किया अलर्ट...जानें कहां-कहां होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Aug, 2024 07:45 AM

monsoon will remain active in haryana even today

हरियाणा में मानसून अभी भी एक्टिव है। मौसम विभाग ने करनाल और यमुनानगर के मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हो सकती है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून अभी भी एक्टिव है। मौसम विभाग ने करनाल और यमुनानगर के मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हो सकती है। 4 जिले ऐसे भी रहेंगे, जहां बारिश नहीं होगी। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार शामिल हैं। हालांकि लगातार सूबे के मौसम में बदलाव होने और मानसूनी हवाएं चलने से दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। 

5 जिलों में कहां हुई कितनी बारिश

हरियाणा के 5 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक में हुई, यहां 2.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सिरसा में 1.5 एमएम, पानीपत में 1.0, करनाल और कुरुक्षेत्र में भी मौसम बदला रहा, यहां 0.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। 

अगस्त में मेहरबान मानसून

अगर आंकड़ों को देखें तो हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त में अभी तक सामान्य से 33% अधिक बारिश हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन इन दस दिनों में 76.7 एमएम बारिश हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत में सामान्य से कम बारिश हुई है। जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!