AI सेल्फी विद डॉटर ने रचा इतिहास! महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की एआई बेटियों ने जीता राष्ट्रीय अवार्ड

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Jun, 2026 07:26 PM

ai selfie with daughter  makes history ai daughters from maharashtra uttar pr

सेल्फी विद डॉटर दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गांव बीबीपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एआई सेल्फी विद डॉटर प्रतियोगिता

बीबीपुर (हरियाणा) : सेल्फी विद डॉटर दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गांव बीबीपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एआई सेल्फी विद डॉटर प्रतियोगिता का रोचक समापन हुआ। महाराष्ट्र की एआई डॉटर प्राची, उत्तर प्रदेश की अनु तथा हरियाणा की भिवानी की अमायरा को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश की छिपाई पंचायत को सेल्फी विद डॉटर फॉर पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह पहला अवसर है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तीनों डिजिटल बेटियों—प्राची, अनु और अमायरा—ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बाजी मारी। हरियाणा के राजकुमार ने अपनी एआई बेटी का फ्रेम, जो उन्होंने घर में लगाया है, ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान दिखाकर सबका ध्यान खींचा।

PunjabKesari

PunjabKesari
 

कार्यक्रम में देशभर की 2,000 से अधिक पंचायतों और 12 देशों के प्रतिभागी ऑनलाइन व ऑफलाइन जुड़े। 80 वर्षीय बुजुर्गों ने अपनी बेटियों के साथ सेल्फी ली, लड़कियों ने ‘सेल्फी विद डॉटर’ थीम पर भावुक गीत गाए और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई।

सेल्फी विद डॉटर अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने कहा,
“इस अभियान की सफलता ने मुझे और बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब हम लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए और अधिक मजबूती से काम करेंगे। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए लिंगानुपात सुधार और बेटी-बेटे की बराबरी के अधिकार के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।”
सुनील जागलान ने कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर प्रदेश स्तर पर लिंगानुपात सुधार का विशेष अभियान व सूचना देने वाले नागरिकों के लिए एक लाख रुपये का गुप्त इनाम।
मौके पर सेल्फी विद डॉटर लेने वाले माता-पिता और बेटियों को सुनील जगलान की बेटियों नंदिनी जागलान एवं याचिका जागलान ने सम्मानित किया।

PunjabKesari

अमेरिका के सोशल साइंटिस्ट रॉबर्ट बेकर ने कहा,
“सेल्फी विद डॉटर अभियान ने पूरी दुनिया को बेटी के महत्व को समझाया है।”
नेपाल से जुड़े बिक्रम श्रेष्ठ ने कहा,
“नेपाल में यह अभियान बेहद लोकप्रिय हुआ है और बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।”
सेल्फी विद डॉटर अभियान अब मात्र एक सेल्फी अभियान नहीं, बल्कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का एक राष्ट्रीय-आंतरराष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है, जो समाज में लिंग समानता और बेटियों के सम्मान की नई संस्कृति रच रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!